‘मटका पत्रकार’ हैरिसन डिमेलो के खिलाफ एनसी दर्ज

0

कहने को तो पत्रकार, लेकिन मटका संचालक हरि आढ़ाव उर्फ़ हैरिसन डिमेलो Hari Adhav alias Harrison D’mello) के खिलाफ कल्याण की खड़कपाड़ा पुलिस ने मानहानि की एनसी दर्ज की है। एनसी की कॉपी एबीआई (ABI) के पास है। (Khadakpada police has registered NC against gambling owner Hari Ahahav alias Harrison D’mello, a so-called patrakar). 

प्रभाकर शेट्टी (Prabhakar Shetty) की शिकायत पर 22 मार्च 2023 को खड़कपाड़ा पुलिस ने हरि आढ़ाव उर्फ़ हैरिसन डिमेलो के खिलाफ सीआरपीसी-155 की धारा 500 के तहत एनसी (नंबर 575/2023) दर्ज की है। प्रभाकर शेट्टी के अनुसार हैरिसन डिमेलो ने खर्डी रेलवे स्टेशन (Khardi Railway Station) के पास मटके  (क्लब) का धंधा शुरू किया था। प्रभाकर शेट्टी को उसने मैनेजर रखा था। इसके लिए उसने प्रभाकर शेट्टी को प्रतिदिन 800 रुपये तनख्वाह देने की बात की थी। लेकिन देता था सिर्फ 500 रुपये। इससे कंटाल कर प्रभाकर शेट्टी ने काम छोड़ दिया, जिससे हैरिसन डिमेलो का मटके का धंधा भी बंद हो गया। 

मटके का धंधा बंद होने से खुन्नस में आये हैरिसन डिमेलो ने प्रभाकर शेट्टी को परेशान करना शुरू कर दिया। धमकी देने लगा। प्रभाकर शेट्टी को भड़वा, वेश्या दलाल, गिरफ्तार आदि सम्बोधित करके एसबीटी न्यूज़ हैंडल पर ट्वीट करने लगा। आज़िज़ आकर प्रभाकर शेट्टी ने पुलिस में शिकायत कर दी। 

मराठी माणुस (हरि आढाव) से क्रिश्चियन (हैरिसन डिमेलो) बने हैरिसन डिमेलो और उसकी बीवी लूसी डिमेलो (Lucy D’mello) के खिलाफ खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में 18 दिसम्बर 2021 को भादंसं की धारा 420, 406, 507 और 34 के तहत एफआईआर (नंबर 385/2021) दर्ज है। हैरिसन डिमेलो और उसकी बीवी लूसी ने अपने टीचर मोहिनी चौधरी को भी नहीं बक्शा। उनके साथ भी चीटिंग कर ली। 

ठाणे की कापुरबावड़ी पुलिस ने हैरिसन डिमेलो को सितम्बर 2021 में हफ्ता उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया था। एवलॉन वेलनेस फैमिली सैलून एंड स्पा संचालिका कविता पवार (Kavita Pawar) की शिकायत पर पुलिस ने 9 सितम्बर 2021 को हैरिसन डिमेलो के खिलाफ भादंसं की धारा 385, 389 और 500 के तहत एफआईआर (नंबर- 280/2021) दर्ज किया था।         

हैरिसन डिमेलो ऋतु रिवर साइड बिल्डिंग-3, आधारवाड़ी रोड, कल्याण (पश्चिम) में रहता है। बड़े बड़े पुलिस अधिकारियों से सेटिंग की बात करता रहता है। खुद को पत्रकार कहता है। पांच मार्च 2023 को इसकी इमारत की सोसायटी के चुनाव में इसे ज़ीरो मतलब शून्य (0) वोट मिले थे। 

5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments