राकेश पाणिग्राही

मुंबई : सोशल मीडिया पर एक वीडिओ वायरल हो रहा है जिसमें मुंबई उपनगर के मालवणी पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक ज्ञानोबा इंद्राले पुलिस स्टेशन में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस जन्मदिन सेलेब्रेशन की दो महत्वपूर्ण बातें हैं। पहली कि सोशल डिस्टेन्सिग का बिल्कुल ख़्याल नहीं रखा गया। दूसरी कि इंद्राले चीटिंग के एक आरोपी को अपने हाथ से केक खिला रहे हैं।

ये बात सबको मालूम है कि मालवणी रेड जोन घोषित है। यहां पूरी तरह लॉक डाउन भी है। बावजूद इसके ज्ञानोबा इंद्राले अपना जन्मदिन मनाने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है इसी दिन पैदा होकर उन्होंने देश पर बहुत बड़ा उपकार किया था।

घटना 23 जून 2020 की है। ज्ञानोबा इंद्राले ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। वे जन्मदिन मनाने की ख़ुशी में इतने तल्लीन हो गए कि धोखाधड़ी के एक आरोपी को भी अपने हाथ से केक खिला दिया। सुरेंद्र यादव नाम के इस व्यक्ति पर 13 जून को मालवणी पुलिस स्टेशन में चीटिंग की एफआईआर दर्ज हुई है। देखें वीडिओ और फोटो।

हमारी तरफ से भी इंद्राले साहब हैप्पी बर्थडे। तुम जियो हजारों साल। साल के दिन हों पचास हजार।

3.3 3 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments