एबीआई इंपैक्ट : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट देने वाले NCB अधिकारी संजय सिंह के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह ने दिया कार्रवाई का आदेश, बेटे के MBBS एडमिशन में खर्च किया था ढाई करोड़ रुपए

0

अकेला

अकेला ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (ABI) ने 24 अप्रैल 2024 को खुलासा किया था कि NCB अधिकारी संजय कुमार सिंह ने अपने बेटे की MBBS पढ़ाई के लिए एक साल में ढाई करोड़ रुपए खर्च किए। साथ ही नवी मुम्बई में एक 4BHK फ्लैट खरीदा। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को आदेश दिया है कि मामले की जांच के बाद संजय सिंह पर कार्रवाई करें।

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 1996 बैच के उड़ीसा कैडर के अधिकारी संजय सिंह इस वक्त NCB के मुंबई में डेप्युटी डायरेक्टर जनरल (DDG) हैं। अपने बेटे सक्षम सिंह के MBBS एडमिशन में संजय सिंह ने जयपुर मेडिकल कॉलेज और नवी मुंबई के डॉ. डीवाय पाटिल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के लिए ढाई करोड़ रुपए खर्च किए। साथ ही उन्होंने नवी मुंबई के कलंबोली के द स्प्रिंग्स प्रोजेक्ट में 4BHK फ्लैट (बेनामी) खरीदा। इसकी कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपए है। 50 लाख रुपए इंटिरियर पर खर्च कर रहे हैं। मात्र एक साल के अंतराल में संजय सिंह ने 6 करोड़ रुपए खर्च किए। ये रुपए कहां से आए?

ABI ने 25 मार्च 2024 को केंद्रीय गृह मंत्रालय से लेकर सभी संबंधित विभागों को इसकी लिखित में जानकारी दी थी। साथ ही ABI पर न्यूज़ भी पब्लिश की थी। एक्शन ऑर्डर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ABI एडिटर अकेला की शिकायत का जिक्र किया है।

ये वही संजय सिंह हैं जिन्हें उनके आका IPS ज्ञानेश्वर सिंह (NCB DDG) ने अपने ही NCB अधिकारी समीर वानखेड़े पर किसी भी प्रकार से एक्शन लेने के लिए दिल्ली से मुंबई भेजा था। समीर वानखेड़े का कुसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने हिंदी फिल्मों के अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर लिया था। ज्ञानेश्वर सिंह के निर्देश पर फर्जी SET गठित कर संजय सिंह ने कैबिनेट मिनिस्टर और NCP नेता नवाब मलिक के साथ मिलकर समीर वानखेड़े को भरपूर बदनाम किया। चार्जशीट बदलकर आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी। इसी बिना पर आर्यन खान जेल से बाहर आ गया।

इस कहानी के चार बड़े कैरेक्टर हैं। पहला आर्यन खान समुद्री जहाज पर शबाब और कबाब की पार्टी करने जा रहा था। दूसरा ज्ञानेश्वर सिंह ने मुंबई की कॉल गर्ल परमिता भौमिक (काल्पनिक नाम) के साथ अहमदाबाद के पांच सितारा होटल ITC NARMADA में तीन रातें गुजारीं। तीसरा नवाब मलिक। नवाब मलिक के पि…ड़े इसलिए दर्द हो रहा था कि समीर वानखेड़े ने उनके दामाद समीर खान को गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। चौथा संजय सिंह। अपने अक्षम बेटे को MBBS में सक्षम बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए। कुदरत का इंसाफ देखिए कि आज चारों कैरेक्टर मुसीबत में हैं। आर्यन खान फिर जेल जा सकता है। ज्ञानेश्वर सिंह के खिलाफ भी FIR हो सकती है। वे भी गिरफ्तार हो सकते हैं। इन्हें NCB के CVO पद से हटा दिया गया। घबराहट में संजय सिंह ने खुद VRS लेकर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। आय से अधिक संपत्ति के आरोप में जेल जा सकते हैं। और बेचारा नवाब मलिक तो जेल जाकर आया ही।

…और… और… समीर वानखेड़े हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए मजे ले रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक्शन ऑर्डर की प्रति ABI के पास है।

4.9 7 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments