उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई गांव की घटना है। एक पति ने अपनी नई नवेली पत्नी के साथ ऐसे शारीरिक संबंध बनाए कि पत्नी की शादी के सातवें दिन ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टर ने बताया कि जैसे पत्नी के साथ 20 लोगों ने गैंग रेप किया हो।

पीड़िता के मां बाप नहीं हैं। सिर्फ भाई और भाभी हैं। वे फतेहपुर के रहने वाले हैं। 3 फरवरी 2024 को भाई ने बहन की शादी की थी। 7 फरवरी को बहन ने भाभी को फोन कर बताया कि उसकी तबियत बहुत खराब है। उसे उल्टियां हो रही हैं। भाभी एक शादी समारोह में थी। वह भागकर गई और ननद को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में ननद ने भाभी को बताया कि उसके पति ने शक्तिवर्धक दवाएं खाकर उसके साथ संबंध बनाए हैं। 10 फरवरी को ननद की मौत हो गई।

पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टर ने बताया कि पीड़िता के साथ ऐसे शारीरिक संबंध बनाए गए हैं जैसे 20 लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया हो। उसके गुप्तांग, गुदा द्वार और मुंह में ज़ख्म हो गए थे। इससे पूरे शरीर में इन्फेक्शन फैल गया था। पीड़िता के भाई ने बताया कि बहन के अंतिम संस्कार के बाद वह पुलिस ने शिकायत करेगा।

4.3 4 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments