पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ मोलेस्टेशन की एफआईआर दर्ज, इसी कांस्टेबल का कांस्टेबल दोस्त बलात्कार के आरोप में हुआ है गिरफ्तार

0

कृष्णा पुजारी

अब ठाणे नगर पुलिस ने कांस्टेबल विजय मराठे के खिलाफ छेड़छाड़ (मोलेस्टशन) की एफआईआर दर्ज की है। विजय मराठे उस कांस्टेबल अजय मोरे का खास दोस्त है, जिसे ठाणे नगर पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। अजय मोरे ने बीएमएस की छात्रा के साथ बलात्कार किया था तो विजय मराठे उसी छात्रा को सेक्स का ऑफर दे चुका था।

बीएमएस की 20 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोप में ठाणे नगर पुलिस ने कांस्टेबल अजय मोरे को गिरफ्तार किया है। अजय मोरे ठाणे पुलिस के मोटर ट्रांसपोर्ट (एमटी) विभाग में ड्राइवर है। छात्रा, अजय मोरे, विजय मराठे और महिला कांस्टेबल गीता बोराटे ठाणे (पश्चिम) के कलवा स्थित जवाहर वाचनालय में एक्स्ट्रा पढ़ाई करने के लिए जाते थे। यहीं गीता बोराटे ने छात्रा और अजय मोरे की दोस्ती करवाई थी। बाद में अजय मोरे ने छात्रा के साथ तीन दफा बलात्कार कर दिया।

अजय मोरे ने 20 दिसंबर 2023 को छात्रा को बताया कि जरूरी काम से वह अपने मूल गांव जलगांव जा रहा है। उसकी अनुपस्थिति में उसकी मौसी का बेटा विजय मराठे उसका ख्याल रखेगा। अजय मोरे ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर एक्सचेंज करवा दिया।

विजय मराठे सरोज को. ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी, सहकार बाज़ार के सामने, कलवा, ठाणे में रहता है। 25 और 26 दिसंबर 2023 को विजय मराठे ने छात्रा को एसएमएस कर अपने घर आने के लिए कहा। छात्रा ने पूछा कि उसके घर क्यों आना है और क्या काम है। इस पर विजय मराठे ने कहा कि सेक्स करेंगे। मराठे ने बताया कि उसकी सोसायटी के दरवाजे हमेशा बंद रहते हैं। डरने की कोई बात नहीं। एक घंटे के लिए आ जा। सिर्फ सेक्स करेंगे। फिर चली जाना।

उधर अजय मोरे छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर, पुलिस का रोब दिखाकर तीन बार बलात्कार कर चुका था। छात्रा गहरे सदमे में थी। परिवार से विचार विमर्श कर 27 फरवरी 2024 को उसने अजय मोरे के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2)(एन), 506 (2) के तहत एफआईआर (नंबर 272/2024) दर्ज करा दी। पुलिस ने अजय मोरे को गिरफ्तार कर लिया है। वह अभी भी पुलिस हिरासत में है। इस बीच छात्रा को याद आया कि विजय मराठे भी उसके साथ छेड़खानी कर चुका है। सेक्स का ऑफर कर चुका है। 8 मार्च 2024 को उसने ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में ही विजय मराठे के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (ए) के तहत एफआईआर (नंबर 296/2024) दर्ज करा दी। विजय मराठे फरार है।

4.4 5 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments