कल्याण में सामूहिक बलात्कार की भयानक घटना, साकेत बिल्डर का बेटा सहित आठ गिरफ्तार

0

अकेला

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उपनगर कल्याण (Kalyan) में सामूहिक बलात्कार (group rape) की एक भयानक घटना हुई है। महत्वपूर्ण है कि घटना में लड़की ने आत्महत्या कर ली है और इस मामले में यहां के साकेत बिल्डर (Saket Builder) के बेटे प्रमेय तिवारी (Pramey Tiwari) सहित आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। (Saket Builder Jayesh Tiwari’s son Pramey Tiwari arrested in gang rape incident at Kalyan).

15 जून 2022 को कोलसेवाड़ी पुलिस ने भादंसं की धारा 306 और 34 के तहत एफआईआर (नंबर 306/2022) दर्ज की है। एफआईआर की कॉपी एबीआई (ABI) के पास है। चूँकि लड़की नाबालिग थी इसलिए पोक्सो (POCSO) की धारा भी पुलिस ने बढ़ाई है और धारा 305 लगाने पर विचार कर रही है।

पुलिस ने अबतक विजय यादव (Vijay Yadav), प्रमेय तिवारी (Pramey Tiwari) , कृष्णा जायसवाल (Krishna Jaiswal), सन्नी उर्फ़ निमेष ठाकुर (Sunny alias Nimesh Thakur), आनंद दुबे (Anand Dubey), शिवम् पांडेय (Shivam Pandey), निखिल मिश्रा (Nikhil Mishra) और काजल जायसवाल (Kajal Jaiswal) को गिरफ्तार किया है। इनमें से कृष्णा और काजल रिश्ते में भाई-बहन हैं और प्रमेय तिवारी कल्याण के साकेत बिल्डर जयेश तिवारी (Jayesh Tiwari) का बेटा है। बताते हैं जयेश तिवारी के दूसरे बेटे को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था लेकिन सुसाइड नोट में उसका जिक्र न होने की वजह से छोड़ दिया। निखिल मिश्रा तो लड़की का रिश्तेदार है। अभी तक जांच में मालूम पड़ा है कि आठ और लोग इस सीरियल रेप की घटना में शामिल हैं।

घटना 2018 से शुरू होती है। जैसा कि लड़की ने मोबाइल नोट सिस्टम में घटना का जिक्र किया था के अनुसार काजल जायसवाल उसी की इमारत में रहती है। उसकी फ्रेंड होने की वजह से उसके भाई कृष्णा जायसवाल ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और एक दिन उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। यही वीडियो जिस जिस ने भी देखा सबने सोशल मीडिया में शेयर करने, रिश्तेदारों को फॉरवर्ड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और बलात्कार किया। हर बलात्कार की घटना का वे वीडियो बनाते रहे।

एक दिन एक इमारत की छत पर चार लोगों ने उसे जहरीला पानी पिलाकर बेहोश किया और फिर सामूहिक बलात्कार किया। बलात्कार की सभी घटनाएं काजल जायसवाल, प्रमेय तिवारी और निखिल मिश्रा की जानकारी में हुईं। इस घटना के बाद से लड़की पूरी तरह टूट गई। 12 जून 2022 की रात 10.30 बजे उसी की इमारत के नीचे उसकी लाश मिली। पुलिस ने फिलहाल आत्महत्या का मामंला दर्ज किया है लेकिन लड़की के परिजन ने एबीआई को बताया कि यह हत्या है। ज़्यादा सम्भावना है कि काजल जायसवाल ने उसे छत से धक्का देकर गिराया होगा। घटना से पूर्व दोनों छत पर साथ दिखे थे। घटना से थोड़ी देर पहले लड़की ने अपनी मां से कहा था कि उसका कपड़ा इस्त्री कर देना। सुबह जॉब के लिए वह इंटरव्यू देने ठाणे जाने वाली है। फिर वह आत्महत्या कैसे कर सकती है।

बताते हैं कि लड़की की आत्महत्या के बाद पहले उसे कल्याण (पूर्व), चक्कीनाका स्थित अमेय अस्पताल ले जाया गया। जहां सारे आरोपी भी पहुँच गए। लड़की के एक परिजन ने एबीआई को बताया कि वहां प्रमेय तिवारी ने लड़की का मोबाइल लेकर उसे फॉरमेट मार दिया। बाद में पुलिस ने सिस्टम अपग्रेड कर सभी फीचर्स वापस किये। ये भी बताते हैं कि पुलिस ने सुसाइड नोट की डिटेल्स 22 पेज से ज़्यादा में लिखी है। इसी नोट के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

3.8 26 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments