शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट देने वाले NCB अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह ने कॉलगर्ल के साथ होटल में गुजारीं तीन रातें, सरकारी दौरे पर गुजरात गए थे IPS ज्ञानेश्वर सिंह

0
ज्ञानेश्वर सिंह

अकेला

ABI[अकेला ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन] ने NCB[स्वापक नियंत्रण ब्यूरो] के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह को गुजरात के एक होटल में मुंबई की एक कॉलगर्ल के साथ लोकेट किया। IPS ज्ञानेश्वर सिंह दिल्ली से गुजरात सरकारी दौरे पर गए थे। इस दौरे में ज्ञानेश्वर सिंह ने एक कॉलगर्ल के साथ होटल में तीन रातें गुजारीं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IPS) के हिमाचल प्रदेश कैडर के 1999 बैच के अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह की तीन रंगीन रातों की कहानी की शुरुआत होती है 2 अक्टूबर 2021 से। इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयन्ती थी। देश में शराब [नशा] बंदी थी। इसी दिन NCB के मुंबई परिमण्डलीय अधिकारी रहे समीर वानखेड़े ने हिंदी फिल्मों के अभिनेता शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर लिया। आर्यन खान समुद्री जहाज कार्डेलिया क्रूज़ पर शराब और कबाब की पार्टी करने जा रहा था। फिर मीडिया ने देश में कोहराम मचा दिया था कि समीर वानखेड़े ने शाहरुख़ खान के बेटे को अरेस्ट करने की ज़ुर्रत कैसे कर ली। ज्ञानेश्वर सिंह तब समीर वानखेड़े के बॉस थे। दिल्ली में बैठते थे। शुरुआत में ज्ञानेश्वर सिंह समीर वानखेड़े को निर्देश दे रहे थे कि आर्यन खान को किस तरह कानून के शिकंजे में फिट करना है। अचानक उन्होंने यू टर्न ले लिया। रातोंरात अपनी भूमिका बदल दी और पूरा केस अपने हाथ में लेकर आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी। वे यहीं नहीं रुके समीर वानखेड़े को पूरी फिल्म का खलनायक बना दिया। इसके पहले ज्ञानेश्वर सिंह को कोई नहीं जानता था। यहीं से ABI ने ज्ञानेश्वर सिंह और IPS संजय कुमार सिंह की स्क्रिप्ट पढ़नी शुरू की। फिलहाल ज्ञानेश्वर सिंह की तीन रंगीन रातों की एक कहानी पढ़िए….

ज्ञानेश्वर सिंह 27 फरवरी 2023 को दिल्ली से गुजरात गए। यह उनका सरकारी दौरा था। इसलिए उन्होंने ऑन रिकॉर्ड अपने नाम अहमदाबाद के फाइव स्टार होटल ITC NARMADA का एक रूम बुक किया। ज्ञानेश्वर सिंह ने अब अपनी अक्ल लगाई और इसी रूम से कनेक्टेड दूसरा रूम भी उन्होंने NCB के अहमदाबाद ज़ोन के एक इंस्पेक्टर के नाम बुक किया। यह इंस्पेक्टर कस्टम विभाग में कार्यरत है परन्तु इस समय NCB में डिप्युटेशन पर है। दोनों रूम की इंट्री और एग्जिट कॉमन है। इसी कनेक्टेड रूम में उन्होंने मुंबई से गई कॉलगर्ल को ठहराया।

इस कॉलगर्ल का नाम परमिता भौमिक (काल्पनिक नाम) है। लगभग 26 साल की परमिता भौमिक मुंबई के पॉश उपनगर में रहती है। परमिता भौमिक मुंबई से फ्लाइट से अहमदाबाद गई। उसे उस इंस्पेक्टर ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रिसीव किया और ITC NARMADA होटल में ज्ञानेश्वर सिंह के कमरे तक पहुँचा दिया। 2 मार्च की अपराह्न 3.30 बजे की उड़ान से परमिता भौमिक अहमदाबाद एयरपोर्ट से मुंबई वापस आई। उसे उस इंस्पेक्टर ने ही एयरपोर्ट पर ड्रॉप किया। उसी दिन अपराह्न 3.35 बजे की विस्तारा एयरलाइन्स की फ्लाइट से ज्ञानेश्वर सिंह अहमदाबाद से दिल्ली चले गए।

परमिता भौमिक के लिए जो एक्स्ट्रा रूम ज्ञानेश्वर सिंह ने जिस इंस्पेक्टर के नाम बुक किया था उसका पेमेंट उसी इंस्पेक्टर ने G-PAY के जरिये किया। पता नहीं क्यों बाद में इंस्पेक्टर आशीष चक्रवर्ती ने यह रकम उस इंस्पेक्टर को ऑनलाइन लौटा दी। NCB इंस्पेक्टर आशीष चक्रवर्ती ज्ञानेश्वर सिंह के मातहत काम करते हैं। परमिता भौमिक ज्ञानेश्वर सिंह के साथ होटल के कमरे में तीन रातें क्या कर रही थी। ज्ञानेश्वर सिंह परमिता भौमिक को एक्सप्लॉइट कर रहे थे या वे परमिता भौमिक के हनी ट्रैप में फंस गए थे। परमिता भौमिक के मुंबई से गुजरात जाने और गुजरात से मुंबई वापस आने का फ्लाइट का किराया और उसकी तीन रातों का चार्ज किसने अदा किया, यह जांच का विषय है। टॉप क्लास की यह कॉलगर्ल एक फिल्म निर्माण कंपनी में काम कर चुकी है।

ऐसा पहली दफा नहीं है। परमिता भौमिक 2 सितम्बर 2022 को ज्ञानेश्वर सिंह के साथ मुंबई [जुहू] के फाइव स्टार होटल NOVOTEL में भी दिखी थी।

ज्ञानेश्वर सिंह की इस काण्ड की जानकारी ABI ने लिखित में प्रधान मंत्री कार्यालय, गृह मंत्री कार्यालय, गृह सचिव कार्यालय, केंद्रीय सतर्कता आयोग, सीबीआई, एनसीबी और मुख्य सचिव- हिमाचल प्रदेश सरकार जैसे सभी महत्वपूर्ण विभागों को दे दी है। जारी….

4.7 21 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments