अजय मोरे

राकेश पाणिग्राही

ठाणे पुलिस के मोटर ट्रांसपोर्ट [एमटी] विभाग में कार्यरत पुलिस कॉन्स्टेबल अजय भीमराज मोरे [28] को ठाणे नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजय मोरे पर एक 20 वर्षीय बीएमएस छात्रा के साथ बलात्कार करने और जान से मार देने की धमकी देने का आरोप है। 

ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में 27 फरवरी 2024 को दर्ज एफआइआर [नंबर-272/2024, भादंसं की धारा 376 [2][एन], 506 [2]] के अनुसार अजय मोरे मूलतः पुलिस लाइन, रवीन्द्रनाथ टैगोर नगर, जलगांव का रहनेवाला है। ठाणे में वह दत्तवाड़ी, खारेगांव, कलवा में रहता था। पीड़ित छात्रा ठाणे के एक कॉलेज से बीएमएस की पढ़ाई कर रही है। छात्रा कलवा की एक लाइब्रेरी में एक्सट्रा पढ़ाई करने जाती थी। इस लाइब्रेरी में पुलिस, सेना और अन्य कॉम्पीटिशन की तैयारी करने वाले भी पढ़ाई करते हैं। इसी लाइब्रेरी में एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल गीता बोराटे की पीड़ित छात्रा से दोस्ती हो गई। गीता बोराटे सब-इंस्पेक्टर की पढ़ाई के लिए इस लाइब्रेरी में आती थी। गीता बोराटे की अजय मोरे और एक अन्य कॉन्स्टेबल विजय मराठे से दोस्ती थी। गीता बोराटे ने ही अजय मोरे और पीड़ित छात्रा की दोस्ती करा दी। 

अजय मोरे धीरे-धीरे पीड़ित छात्रा से कुछ ज़्यादा ही फ्रेंडली हो गया। चूँकि गीता बोराटे, अजय मोरे और विजय मराठे पुलिस विभाग से थे इसलिए छात्रा को उन पर ज़्यादा भरोसा हो गया था। 10 दिसम्बर 2023 को अजय मोरे धोखे से छात्रा को जाम्भली नाका के विवान लॉज ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार कर दिया। अजय मोरे ने खुद को पुलिसवाला बताकर छात्रा को डरा दिया कि उसका कुछ भी नहीं बिगड़ने वाला। 

तकरीबन आठ दिन बाद अजय मोरे ने छात्रा को बताया कि विवान लॉज के बलात्कार का उसने वीडियो बना लिया है। उसे वह सोशल मीडिया पर डाल देगा। इसके बाद वह छात्रा को कलवा के खारेगांव में अपने एक दोस्त के घर लेकर गया और वहां भी बलात्कार कर दिया। उसके एक सप्ताह बाद अजय मोरे लाइब्रेरी में छात्रा से मिला और वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित करने की धमकी देकर लाइब्रेरी के पास डॉक्टर करे की क्लीनिक के सामने की इमारत में ले गया और फिर बलात्कार कर दिया। 

पीड़ित छात्रा मानसिक तनाव में रहने लगी। वह बीमार पड़ गई। रिश्तेदारों के पूछने पर अजय मोरे द्वारा बलात्कार की घटना उसने बता दी। छात्रा के परिजन उसे लेकर ठाणे नगर पुलिस स्टेशन ले गए और अजय मोरे के खिलाफ बलात्कार की एफआइआर दर्ज करा दी। पुलिस ने अजय मोरे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है।

4.4 9 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments