भारत तोलानी

ठाणे की वर्तक नगर (Vartak Nagar) पुलिस ने मेरा टाऊन (Mera Town) अखबार के संपादक भारत तोलानी (Bharat Tolani) के खिलाफ छेड़खानी (Molestation) की एफआईआर (F.I.R.) दर्ज की है। तोलानी के खिलाफ छेड़खानी की यह तीसरी एफआईआर (Third molestation FIR against Bharat Tolani) है। संयोग देखिये कि राह चलती महिलाओं से छेड़खानी करने वाला भारत तोलानी (Bharat Tolani) उल्हासनगर (Ulhasnagar) में जनरल स्टोर चलाता है जिसका नाम ‘रंगीला’ है।

ठाणे शहर में शास्त्रीनगर की रहने वाली 32 वर्षीया एक महिला की शिकायत पर 14 मई 2022 को वर्तक नगर पुलिस ने भारत तोलानी (Bharat Tolani) के खिलाफ भादंसं की धारा 354 के तहत एफआईआर (नंबर-192/2022) दर्ज की है। एफआईआर की कॉपी एबीआई (ABI) के पास है।

एफआईआर के अनुसार 14 मई 2022 की अपराह्न 4.30 बजे महिला घर काम के लिए शास्त्रीनगर से वर्तक नगर नाका पैदल जा रही थी। पीछे से कार से भारत तोलानी आया। उसने महिला को देखकर सीटी मारी। महिला ने उसकी इस हरकत को नजरअंदाज किया तो उसने आँख मारी और पूछा-आती क्या ? महिला ने अपनी एक सहेली से विचार-विमर्श कर भारत तोलानी के खिलाफ एफआईआर कर दी। तब से भारत तोलानी फरार है। (Since then Bharat Tolani is absconding).

उल्हासनगर-1 में गुरुद्वारा के सामने सी-ब्लॉक एरिया में रंगीला नाम से जनरल स्टोर चलाने वाला भारत तोलानी मेरा टाऊन नाम से साप्ताहिक न्यूज़ पेपर निकालता है। जनवरी 2020 में 12 साल की एक लड़की रंगीला दुकान में चॉकलेट खरीदने गई तो भारत तोलानी ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। इस पर कुछ महिलाओं ने भारत तोलानी की पिटाई की और उसे उल्हासनगर-1 पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसे पोक्सो के तहत गिरफ्तार कर लिया। इसमें मजेदार बात ये है कि भारत तोलानी की जमानत जाफर अली अंसारी नामक लड़के ने ली। पुलिस जांच में मालूम पड़ा कि अंसारी ने जमानत के लिए जितने भी दस्तावेज़ दिए थे वे सब फर्जी निकले। कोर्ट कर्मचारी की शिकायत पर कल्याण की महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन में अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

29 मई 2020 को उल्हासनगर की सेंट्रल पुलिस ने भी भारत तोलानी के खिलाफ भादंसं की धारा 354 और 504 के तहत एफआईआर (नंबर-188/2020) दर्ज किया है। इस मामले में 11 जुलाई 2020 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

13 मार्च 2021 को नवी मुंबई की तुर्भे पुलिस (Turbhe Police) ने भारत तोलानी के खिलाफ भादंसं की धारा 500 के तहत एफआईआर (नंबर- 93/2021) दर्ज की है। भारत तोलानी इस दिन तुर्भे पुलिस स्टेशन गया था। शिकायत की कि सांवली और बेला ऑर्केस्ट्रा बार तय समय सीमा से देर रात चलते हैं। उस वक्त पुलिस स्टेशन में कौन अधिकारी क्या काम कर रहा था, की शूटिंग कर ली और अपने यू ट्यूब पर न्यूज़ चला दी। तब पुलिस नाईक रामदास वलवी की शिकायत पर पुलिस ने भारत तोलानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

तुर्भे पुलिस ने ही भारत तोलानी के पंटर विशाल वाघमारे (Vishal Waghmare) को हफ्ता मांगने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। वाघमारे ने बेला ऑर्केस्ट्रा बार की शूटिंग कर ली और हफ्ता मांगने लगा था। बार कर्मचारियों ने विशाल वाघमारे की जमकर पिटाई की और तुर्भे पुलिस के हवाले कर दिया।

भिवंडी की नारपोली पुलिस ने यहां के मिनी पंजाब ढाबा से हफ्ता मांगने के जुर्म में भारत तोलानी को उसकी महिला मित्र के साथ गिरफ्तार किया था।

भारत तोलानी (Bharat Tolani) के खिलाफ उल्हासनगर-1 पुलिस स्टेशन में एट्रोसिटी के तहत एफआईआर करने की एक महिला की अर्जी अभी भी पेंडिंग है। उल्हासनगर पुलिस ने भारत तोलानी को तड़ीपार करने के लिए उसे नोटिस भी दी थी।

5 3 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments