पूर्व पुलिस उपायुक्त अखिलेश सिंह गिन्नी के साथ प्रसन्न मुद्रा में!

अकेला 

आखिरकार मुलुंड पुलिस ने यहां के मशहूर गुंडे बलबीरसिंह लाम्बा उर्फ़ गिन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने यहां एक बंद घर में घुसकर चोरी की थी। पिछले हफ्ते ही गिन्नी ने सरे बाज़ार एक महिला से छेड़खानी की थी। (Finally Mulund police arrested local criminal Balbirsingh Lamba alias Ginnni on charges of theft). 

73 वर्षीय हरिश्चंद्र ताराचंद जियन्दाणी (Harishchandra Jiandani) की शिकायत पर मुलुंड पुलिस ने रविवार, 4 फरवरी 2023 की देर रात बलबीरसिंह लाम्बा उर्फ़ गिन्नी (Balbirsingh Lamba alias Ginni) के खिलाफ भादंसं की धारा 452, 380, 506 (2), 426, 427 और 504 के तहत एफआईआर (संख्या- 0101/2023) दर्ज की। गिन्नी जियन्दाणी के घर में घुसा और 35,000 रुपये कीमत के गैस सिलेंडर, बिजली मीटर, तीन सीसीटीवी कैमरे, वाशिंग मशीन, दो लोहे की अलमारियां, दो फोटो कैमरे चुरा लिए। सोमवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।     

गिन्नी मुलुंड का पेशेवर बदमाश है। वह मलबार हिल रोड, मुलुंड कॉलोनी, मुलुंड (पश्चिम) में रहता है। भाजपा नेताओं और मुलुंड पुलिस की शह मिलने से उसके हौसले बुलंद हैं। उसके आपराधिक कृत्यों की फेहरिश्त बहुत लम्बी है। गिन्नी के घर के पास ही हरिश्चंद्र जियन्दाणी का एक दूसरा घर है। गिन्नी इस घर पर कब्ज़ा करना चाहता है। वह हरिश्चंद्र जियन्दाणी को तरह-तरह से प्रताड़ित करता रहता है। 22 दिसम्बर 2022 को जियन्दाणी ने गिन्नी के खिलाफ भादंसं की धारा 452, 427, 504 और 506 के तहत एफआईआर (संख्या- 644/2022) दर्ज कराई है। 

एक 27 वर्षीय महिला की शिकायत पर 3 फरवरी 2023 को ही मुलुंड पुलिस ने गिन्नी के खिलाफ भादंसं की धारा 509, 506 और 504 के तहत एफआईआर (संख्या- 0094/2023) दर्ज की है। मुलुंड के युवा बिजनेसमैन अमरदीपसिंह सैनी (Amardipsingh Saini) की शिकायत पर मुलुंड पुलिस ने 5 जनवरी 2023 को गिन्नी के खिलाफ भादंसं की धारा 341 और 506 (2) के तहत एफआईआर (संख्या- 0012/2023) दर्ज की है। 

मुंबई पुलिस दावा करती है कि वह स्कॉटलैंड यार्ड के बाद डिटेक्शन करने वाली विश्व की पहली पुलिस फ़ोर्स है। और अकेले रह रहे वृद्धों को बहुत केयर करती है। यह साबित करने के लिए कभी-कभी किसी वृद्ध के साथ फोटो भी शेयर कर देती है। लेकिन मुलुंड के एक दो टके के गुंडे गिन्नी ने मुंबई पुलिस के दोनों दावों को ठेंगा दिखा दिया है। यहां के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कांतिलाल कोथिम्बीर (Kantilal Kothimbire, Senior Inspector of Mulund police station) तो माशाअल्लाह हैं। उनके तबादले की मांग को लेकर मुलुंड की जनता पुलिस उपायुक्त कार्यालय पर मोर्चा निकालने वाली है। (Residents of Mulund have a plan to organise a morcha to DCP office, demanding transfer of Kantilal Kothimbire in this week).

4.3 6 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments