प्रकाश मुले: पैसा मिले तो कहीं भी सो जाता है

अकेला 

कहीं का ईंट, कहीं का रोड़ा। भानुमति ने कुनबा जोड़ा।।

यह कहावत तो सबने सुनी होगी। इस कहावत की मुख्य पत्र भानुमति ने कैसे कहीं का ईंट और कहीं का रोड़ा लेकर एक परिवार को जोड़ दिया। इसी पात्र से प्रेरित होकर उल्हासनगर महानगरपालिका के नगर रचनाकार प्रकाश मुले ने ठाणे महानगपालिका का कानून और कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका की मुहर की बदौलत उल्हासनगर में ‘मामा’ बिल्डिंग का प्लान पास कर दिया।

9 मई 2023 के अंक में एबीआई ने एक्सपोज़ किया था कि उल्हासनगर महानगरपालिका (Ulhasnagar Municipal Corporation) के नगर रचनाकार प्रकाश मुले (Town Planner Prakash Mule) ने ठाणे महानगपालिका (Thane Municipal Corporation) का कानून प्रयोग कर उल्हासनगर में बिल्डिंग का प्लान पास कर दिया था। अब एक नई जानकारी मिली है कि उसी ‘मामा’ बिल्डिंग के लिए एक जगह पर कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका (Kalyan Dombivali Municipal Corporation) की मुहर यूज़ की गई है। हैं न ये बात सच कि- इट हैपेन्स ओनली इन उल्हासनगर। (It Happens Only In Ulhasnagar).     

मामा को-ऑपरेटिव हाऊसिंग सोसायटी (Mama Co-operative Housing Society) नामक इमारत उल्हासनगर कैम्प नंबर-3 में स्थित है। विजय दीपचंद सेदाना इसका सेक्रेटरी है। इस इमारत के पुनर्विकास के लिए एफएसआई कम पड़ रही थी तो प्रकाश मुले ने ठाणे महानगरपालिका का कानून फिट करके प्लान पास कर दिया। इससे इमारत को 30 प्रतिशत अतिरिक्त एफएसआई मिल गई। अब एक और चौंकानेवाली बात। इस इमारत के स्ट्रक्चरल इंजीनियर नितिन नंदवानी (Structural Engineer Nitin Nandwani) ने उल्हासनगर महानगरपालिका की इज़ाज़त लेने के लिए कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका की मुहर का प्रयोग किया। यह कृत्य महाराष्ट्र नगररचना अधिनियम 1966 की धारा 45 का उल्लंघन है। परन्तु जन्मांध प्रकाश मुले की नज़र उस मुहर पर नहीं गई और प्लान पास कर दिया। 

मामा को-ऑपरेटिव हॉऊसिंग सोसायटी को कानूनन 27.69 वर्ग मीटर जगह उल्हासनगर महानगरपालिका को हस्तांतरित करनी थी। मामा सोसायटी ने नहीं की। फिर भी प्रकाश मुले ने निर्माण कार्य की इज़ाज़त दे दी। 

इस इमारत में वायलेशन ही वायलेशन होने की जानकारी मिलते ही शिवसेना के वरिष्ठ नगरसेवक राजेन्द्रसिंह भुल्लर ‘महाराज’ (Senior most Corporator of Shiv Sena Rajendrasingh Bhullar ‘Maharaj’) ने सबसे पहले 2 फरवरी 2023 को महापालिका आयुक्त को शिकायत कर दी। भानुमति (प्रकाश मुले) ने इसका भी रास्ता निकाल लिया। उसने खुद रिवाइज्ड प्लान तैयार कर 12 अप्रैल 2023 को महापालिका आयुक्त के पास अनुमति के लिए भेज दिया। रिवाइज्ड प्लान पास न हो, इसके लिए भुल्लर महाराज ने 8 मई 2023 को पुनः आयुक्त के पास शिकायत कर दी है।

राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज)

दो बीवियों वाले एक चिरकुट नेता ने भी भुल्लर महाराज की ही शिकायत कॉपी के नीचे तीन लाइन जोड़कर रिवाइज्ड प्लान पास न होने देने की शिकायत कर दी। ऐसा करने के लिए भानुमति सॉरी प्रकाश मुले (Bhanumati sorry Prakash Mule) ने प्रेरित किया और विकासक से 20 लाख की तोड़पानी करवा दी। अपना कमीशन ले लिया। 

प्रकाश मुले के कुकृत्यों का अंत यहीं नहीं है। बताते हैं प्रकाश मुले ने नगर रचना विभाग में तकरीबन 12 निजी स्टाफ नियुक्त किये हैं। इनमें कुछ महिलाएं भी हैं। ये स्टाफ गोपनीय जानकारी लीक करने और प्रकाश मुले को भ्रष्टाचार में सहायता करते हैं। इन कर्मचारियों का वेतन (लगभग पांच लाख रूपये महीना) खुद प्रकाश मुले देता है। इसका एक स्टाफ राहुल जोते (Rahul Jote) महानगरपालिका की मुहर लेकर घूमता रहता है। पैसा मिलने पर वह कहीं भी प्रकाश मुले की साइन कर प्लान पास कर देता। राहुल जोते प्रकाश मुले का सबसे बड़ा कलेक्टर है। यही ब्लैकमेलर पत्रकारों, आरटीआई कार्यकर्ताओं और नेताओं को रुपये डिस्ट्रीब्यूट करता है। 

नेक्स्ट टार्गेट बदलापुर

उल्हासनगर शहर को लूट लेने के बाद अब प्रकाश मुले ने बदलापुर की तरफ मुंह कर लिया है। उल्हासनगर में यह बहुत बदनाम हो गया है और शहरवासियों को जितना चूसना था चूस लिया। अपने करीबियों को प्रकाश मुले बताता है कि ट्रांसफर लेकर वह बदलापुर जा रहा है। कुलगांव-बदलापुर (Kulgaon-Badlapur Municipal Council) भले ही नगरपालिका है लेकिन क्षेत्रफल के हिसाब से उल्हासनगर से बड़ा है। और यहां विकास ज़्यादा हो रहा है। कमाई भी बहुत ज़्यादा है। इसके लिए उसने भाजपा विधायक किसन कथोरे (BJP MLA Kisan Kathore) को 50 लाख रुपये टोकन मनी भी दे दिया है।

भुल्लर महाराज कहते हैं कि प्रकाश मुले चाहे गोवा जाये, बैंकाक जाये या  बदलापुर, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं। प्रकाश मुले ने उल्हासनगर में जितना करप्शन किया है, जेल जरूर जायेगा। वे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत करने वाले हैं।

4.2 5 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments